पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर। अलविदा जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद ईद की तैयारियां पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है और हर तरफ खरीदारी का उत्साह साफ झलक रहा है। दोपहर के बाद बारिश होने के कारण थोड़ी देर के लोग परेशान दिखे लेकिन ईद को लेकर खासकर कपड़ों की दुकानों में ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री में पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। सेवई, खजूर, इत्र और टोपी की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहे हैं। खासकर सेवई और खजूर की दुकानों पर अधिक भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि ये ईद के प्रमुख खाद्य पदार्थ माने जाते हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.