गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह। माह-ए-रमजान का अंतिम और अलविदा जुम्मे की नमाज 20 मार्च शुक्रवार को अदा की जाएगी। इसी दिन चांद रात भी है। इसके साथ पाक महीना रमजान अलविदा कह देगा और चांद के दीदार के साथ 21 मार्च को खुशियों भरी ईद दस्तक दे देगी। जिले में 21 मार्च को ईद मनाए जाने की पूरी संभावना है। रमजान के अलविदा की आहट से इधर रोजेदारों का दिल उदास है। इधर अलिवदा जुम्मे की नमाज को लेकर शहर और गांवों की तमाम मस्जिदों में इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं। मस्जिदों की साफ-सफाई, दरी, चटाई और पानी की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक सभी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी और विशेष दुआ होगी। इधर ईद के दस्तक को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों की रौनक काफी बढ़ गई है। शहर के बाजार भी ईद की खरीदारी से गरम है। ...................ईद प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.