अररिया, मार्च 21 -- बथनाहा । बथनाहा सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुम्मा पर लोगों ने पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा की नमाज अदा की। मस्जिदों में नमाज को लेकर समय से पहुंच कर नमाज पढ़ी । बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज में शिरकत कर देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। अलविदा जुम्मा के मौके पर नमाज के बाद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की। साथ ही सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की गई। इधर चांद दिखने की संभावना को देखते हुए लोगों ने ईद की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली हैं। बाजारों में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी रही। शनिवार को ईद की नमाज अदा किए जाने की उम्मीद है, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.