नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता रमजान के आखिरी जुमे (अलविदा जुम्मा) पर शुक्रवार को राजधानी की दो बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने पूरे महीने के रोजे और इबादत कबूल होने, गुनाहों की माफी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। ज्ञात हो पहले ही जामा मस्जिद से शनिवार को ईद की घोषणा कर दी गई थी।दोपहर से पहले ही जामा मस्जिद में लोग अलविदा जुम्मा की नमाज के लिए पहुंचने लगे थे। कई लोग अपने परिवार के साथ आए थे। हल्की बारिश के बाद भी लोगों की संख्या में कमी नहीं थी। हर साल की तरह यहां लोग जमा थे।चांदनी चौक, मीना बाजार, जामा मस्जिद, फतेहपुरी इलाके सहित पुरानी दिल्ली समेत शाहीन बाग, जुलैना, जामिया नगर व अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में बाजार सजा रहा। लोगों ने जमकर खरी...