संभल, मार्च 11 -- समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां ने मंगलवार को अलविदा जुम्मा और ईद-उल-फितर के मौके पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नाम एडीएम प्रदीप वर्मा व डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल को कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा। सपा नेता व अन्य पदाधिकारियों का कहना था कि सावन माह में कांवड़ यात्रा और शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाती है, जिससे धार्मिक आस्था का सम्मान होता है। इसी तरह रमजान के पवित्र महीने के समापन पर अलविदा जुम्मा और ईद-उल-फितर के दिन भी नमाजियों पर पुष्प वर्षा कराई जानी चाहिए, ताकि समाज में भाईचारा और सौहार्द का संदेश जा सके। उन्होंने प्रशासन से इस आयोजन की अनुमति देने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा कि यदि शासन या प्रशासन इ...