दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। रमजान के चौथे शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में संभावित अलविदा जुमा को लेकर नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ जुमे की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, तरक्की और समाज में भाईचारे की दुआ मांगी। मस्जिदों के आसपास सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। नमाज के समय तक मस्जिदों के भीतर और बाहर नमाजियों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 11 बजे के बाद से ही रोजेदार नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर बढ़ने लगे थे। नमाज के समय तक शहर की प्रमुख मस्जिदों में जगह कम पड़ गई और कई जगह नमाजियों को मस्जिद परिसर से बाहर सड़क तक कतार लगाकर नमाज अदा करनी पड़ी। लहेरियासराय स्थित बाकरगंज जामा मस्जिद और कटकी बाजार जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ को देखते हुए मस्जिद के बाहर भी नमाजियों की कई क...