रांची, मार्च 20 -- खूंटी, संवाददाता। पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को जिलेभर की मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की। इस अवसर पर शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई और नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन, भाईचारे एवं तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। अलविदा जुमा के अवसर पर शुक्रवार को शहर के कर्रा रोड स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मोहिबुल्ला नदवी ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। वहीं पाशा कॉलोनी स्थित मस्जिद-ए-जोहरा में हाफिज मोहम्मद साजिद साहब की इमामत में नमाज अदा की गई। जन्नत नगर स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना अयाज अहमद खान ने नमाज पढ़ाई, जबकि मस्जिद-ए-कौसर में कारी जैद साहब ने इमामत की। इसके अलावा आजाद रोड स्थित मदरसा अरबिया इस्लामिया कासिमुल उलूम में मुफ्ती मोहम्मद आरिफ की अगुवाई में नमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.