गढ़वा, मार्च 20 -- रंका। पवित्र रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। दर्जी मोहल्ला स्थित मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। मौलाना मोहम्मद मुफ्ती साहब ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि सभी अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त का संकल्प लें। समाज में एकता और भाईचारगी को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लें। डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया गया। सदर शोएब खलीफा ने बताया कि रंका तक्कू शाह के मजार पर शनिवार सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...