दुमका, मार्च 20 -- दुमका। अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को दुमका सहित ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में अदा की गई। शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने वाले नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जामा मस्जिद सहित हरणाकुंडी, दुधानी कुमारपाड़ा, श्रीअमड़ा, बंदरजोरी, समेत अनय मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमे पर रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। रमजान के पाक महीने का आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा मुसलमानों के लिए बेहद खास और बरकतों भरा दिन माना जाता है। इस दिन मस्जिदों में नमाज और इबादत के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं और अल्लाह से रहमत, बरकत और मगफिरत की दुआ मांगते हैं। मौलाना के अनुसार अलविदा जुमा रमजान की विदाई का भी संकेत होता है, इसलिए इस दिन इबादत, तौबा और जरूरतमंदों की मदद करने का विशेष महत्व बताया गया है। रमजान के पाक महीने का आखिरी शुक्रवार अल...