वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को दूसरी बार अलविदा की नमाज पढ़ी। नमाज के साथ ही रमजान का पाक महीना विदा हुआ और पूरे शहर में ईद का उल्लास छा गया। 30 रोजे मुकम्मल होते ही इफ्तार के बाद चांद नजर आया तो लोगों में उल्लास छा गया। युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। मस्जिदों और घरों में दुआ के लिए हाथ उठे, एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।रमजानुल मुबारक के अंतिम जुमा यानी 'अलविदा जुमा' की नमाज के लिए दोपहर से पहले से ही मस्जिदें भर गई थी। ज्ञानवापी, पुलकोहना ईदगाह, बीबी रजिया सहित अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। नमाज के बाद अल्लाह पाक से 30 रोजे कबूल करने की दुआ मांगी गई। शाम को मगरिब की नमाज के बाद लोग चांद का दीदार करने के लिए छतों पर चढ़े। चांद नजर आते ही दुआ के लिए हा...