रुद्रपुर, मार्च 13 -- सितारगंज। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। नमाजियों ने नमाज अदा करते हुए कौम की सलामती और अमन-ओ-चैन के लिए दुआ मांगी। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। नमाजियों की सुविधा को देखते हुए मस्जिदों के आसपास सफाई आदि की व्यवस्था की गई थी। इस वजह से मस्जिदों के आसपास खासी रौनक भी रही। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकीम रजा कादरी ने नमाजियों को तकरीर सुनाते हुए कहा कि सभी को बुराई से बचना चाहिए और अच्छे काम करने चाहिए। सच्ची इबादत से इंसान की सारी बुराइयां खत्म हो जाती है। इंसान की सारी मुसीबतें दूर हो जाती हैं। रम्पुरा, सुनहरी व मदीना मस्जिद समेत बघौरी, पंडरी, सिसैया, गोरीखेड़ा में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई अमन चैन की दुआ मांगी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.