लोहरदगा, मार्च 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमे (अलविदा जुमे) की नमाज शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। बारिश के बावजूद मुस्लिम धर्मावलंबियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज के लिए मस्जिदों में पहुंचे।शहर के जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, मस्जिद ए कुरैश, मस्जिद ए बिलाल, बंगले वाली मस्जिद, मस्जिदे गौस-ए-पाक, ताजउल मुनीर, मस्जिदे अतार, पावरगंज और मस्जिद ए रशीद सहित अन्य मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी। मस्जिदों में अधिक भीड़ होने के कारण जामा मस्जिद, मोती मस्जिद और मस्जिद ए कुरैश के पास कई लोगों ने हल्की बारिश के बीच सड़कों पर भी नमाज अदा की। नमाज के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.