नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा। रमजान के जुमे की नमाज में शुक्रवार को जिले के मस्जिदों में नमाजियों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। ईद शनिवार को मनाई जाएगी, जिसे लेकर बाजारों में रौनक रही। नोएडा के सेक्टर-8 जामा मस्जिद में भारी संख्य में नमाजियों ने जुमे की नमाज अता की। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके अलावा सेक्टर-31, सदरपुर, भंगेल, सूरजपुर आदि में स्थित मस्जिदों में नमाज अता की गई। इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाजियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पानी और सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। ईद को लेकर लोगों ने बाजारों में खरीदारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.