कौशाम्बी, मार्च 13 -- माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को लेकर जिले भर की पुलिस अलर्ट रही। मस्जिद आने-जाने वाले रास्तों पर सख्त पहरा रहा। खाकी की निगरानी में सकुशल नमाज अदा हुई। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने जुमा की नमाज को लेकर गुरुवार की शाम ही जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। उनके आदेश पर शुक्रवार को नमाज के समय जिले भर की पुलिस मुस्तैद रही। संवेदनशील इलाकों में मस्जिद के आसपास और मस्जिद आने-जाने वाले रास्तों पर जवानों का पहरा रहा। थानेदारों के साथ सर्किल अफसर भी भ्रमणशील रहकर गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। एसपी और एएसपी राजेश कुमार सिंह भी वायरलेस सेट पर पल-पल की अपडेट लेते रहे। सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की गई। इसका परिणाम यह रहा कि कहीं से भी अमन में खलल की कोई शिकायत नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.