रांची, मार्च 13 -- खूंटी, संवाददाता। पवित्र रमजान माह के चौथे एवं अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को जिलेभर में अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। इस अवसर पर खूंटी शहर सहित मुरहू, रनिया, अड़की, कर्रा और तोरपा प्रखंडों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। खूंटी शहर के कर्रा रोड स्थित जामा मस्जिद, पाशा कॉलोनी स्थित मस्जिद-ए-जोहरा, जन्नत नगर स्थित मदीना मस्जिद और मस्जिद-ए-कौशर सहित अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। इसके अलावा आजाद रोड स्थित मदरसा अरबिया इस्लामिया कासिमुल उलूम में भी बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की। इधर, मुरहू स्थित मस्जिद-ए-फातिमा और मुरहू मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने एकत्र होकर नमाज अदा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.