बोकारो, मार्च 21 -- अलविदा जुमे की नमाज अता, आज होगी ईद की नमाज बेरमो, प्रतिनिधि।रमजान माह के आखिरी दिन बेरमो क्षेत्र में रोजेदारों ने अलविदा जुमे की नमाज अता की और शाम में ईद का चांद का दीदार के साथ ही ईद का माहौल बन गया। आज 21 मार्च को बेरमो, गोमिया, नावाडीह, चंद्रपुरा व पेटरवार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। बेरमो कोयलांचल के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र सहित सहित तमाम जगहों के ईदगाहों और मस्जिदों में मुकर्रर वक्त पर मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंद ईद की नमाज अता करेंगे। और इसके साथ ही ईद मुबारक की रस्म अदायगी शुरू हो जाएगी।इधर, ईद को लेकर बेरमो के विभिन्न थाना क्षेत्रों के खासकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस-प्रशास की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। पेटरवार सीओ अशोक राम व थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने पिछरी, अंगवाल...