रुडकी, मार्च 20 -- भगवानपुर, संवाददाता। रमजान के आखिरी जुमे की नमाज कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। नमाजियों की भारी मौजूदगी से मस्जिदों में खास रौनक देखने को मिली। लोगों ने नमाज अदा कर गुनाहों की मगफिरत और अमन-चैन की दुआएं मांगीं। वहीं बाजारों में भी अच्छी खासी चहल-पहल रही। कस्बे की जामा मस्जिद, मरकज वाली उमर मस्जिद, मदीना मस्जिद, हुसैनिया मस्जिद समेत आसपास के देहात क्षेत्रों की मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश में खुशहाली और शांति के लिए दुआ कराई गई। मुफ्ती शरफराज ने नमाज अदा कराई और रमजान की बरकतों, रोजा, जकात और फितरे की फजीलत बयान की। वहीं मदीना मस्जिद के इमाम मौलवी शरफराज ने लोगों से अपील की कि रमजान के महीने में जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद करें और जकात व फितरा देकर गरीबों का सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.