मेरठ, मार्च 12 -- अलविदा जुमे और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना सरूरपुर परिसर में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गौरव सिंह ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के हर्रा, खिवाई, जसड़ सुल्ताननगर, पांचली बुजुर्ग, डाहर, जैनपुर समेत विभिन्न गांवों और कस्बों से आए मौलाना व मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया। इस दौरान थाना प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि त्योहार पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। धर्मगुरुओं से अपील की कि वह लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करें। नमाज के दौरान मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.