महोबा, मार्च 20 -- महोबा, संवाददाता। पवित्र माह रमजान को लेकर अलविदा जुमा पर मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ में हाथ उठे। अलविदा जुमा के बाद अब ईद की नमाज की तैयारियों तेज हो गई है। अधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को परखा। शनिवार को शहर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराई जाएगी। सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर ईदगाह में नमाज पढ़ी जाएगी। शुक्रवार को अलविदा जुमा पर मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों के आस पास सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय ने अधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वाहन पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई है। नमाज के समय बिलबई रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।...