अररिया, मार्च 21 -- अररिया । निज संवाददाता रमजानुल मुबारक महीने के आखिरी शुक्रवार को जिले के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी।अलविदा जुमा होने के कारण लोगों में खासकर रोजेदारों में विशेष उत्साह देखा गया।अलविदा जुमा की नमाज अररिया शहर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में इमाम और खातिब मौलाना आफताब आलम मुजाहिरी ने पढ़ाई।इस मौके पर उन्होंने अपनी तकरीर में माहे रमजान की फजीलत को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा ये पाक महीना अब हमसे रुखसत होने को है।रोजेदार लोगों ने काफी श्रद्धा और अकीदत के साथ रमजान के आखिरी जुमा अलविदा जुमा की नमाज मस्जिदों में अदा की। अररिया के जामा मस्जिद, कूबा मस्जिद ,मस्जिद ए उस्मान ,रहमानी मस्जिद आजाद नगर ,नूरी मस्जिद इस्लाम नगर ,मदनी मस्जिद मिल्लत नगर,जामा मस्जिद खलीलाबाद,मदरसा इस्लामिया यतीम खाना, अररिया वाली म...