गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में रमजान-ए-माह के आखिरी जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों से लेकर खुले में नमाज स्थलों पर अकीदतमंदों की ओर से अलविदा की नमाज पढ़ी गई। बड़ी संख्या में पहुंचे रोजेदारों ने अल्लाह से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाजियों की संख्या अधिक होने के कारण दो से तीन बार में नमाज पढ़ाई गई। नमाजियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी तैनात रहे। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद, राजीव चौक, बजघेड़ा, पटौदी चौक स्थित मस्जिद, गांव धनकोट, सेक्टर-57, देवीलाल नगर, शीतला कालोनी और सराय अलावर्दी की मस्जिदों में दोपहर 12 बजे से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। कई मस्जिदों में जगह की कमी के कारण बाहर बड़ी संख्या में लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। नमाजियों की भीड़ को देखते हुए इंतजामिया कमेटियों ने अलग-अलग समय पर न...