औरैया, मार्च 20 -- फफूंद, संवाददाता। रमजान माह में इस वर्ष विशेष धार्मिक संयोग देखने को मिला, जिसमें पांच जुमे पड़ने से मुस्लिम समाज में खास उत्साह नजर आया। तीस रोजे पूरे होने के साथ आखिरी अशरे में दो अलविदा जुमा पड़ने का मौका मिला, जिसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल रहा। शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नगर स्थित दरगाह पीर बुखारी में शहर काजी औरैया मौलाना सैयद गुलाम अब्दुस्समद चिश्ती, जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में कारी अय्यूब चिश्ती तथा मदीना मस्जिद में हाफिज अदील ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।नमाज से पहले उलमाओं ने जकात और ईद की अहमियत पर प्रकाश डाला। आमतौर पर रमजान में चार जुमे होते हैं, लेकिन इस बार महीने की अवधि और चांद के हिसाब से पांच जुमे पड़ने के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.