रामगढ़, मार्च 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि पवित्र रमज़ान माह के अंतिम जुम्मे 'अलविदा जुमा' के अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़ शहर सहित आसपास के इलाकों में गहरी धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे और पूरी श्रद्धा के साथ इबादत की। सुबह से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों-गोलपार, एकरा मस्जिद, सौदागर मुहल्ला, दुसाध मुहल्ला, न्यू बस पड़ाव और नईसराय-की मस्जिदों में रौनक बढ़ने लगी थी। दोपहर होते-होते मस्जिदों के अंदर और बाहर नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज़ से पहले उलेमाओं द्वारा रमज़ान की अहमियत और अलविदा जुमा के महत्व पर तकरीर की गई, जिसमें उन्होंने सब्र, संयम और जरूरतमंदों की मदद करने के संदेश को जीवन में उतारने की बात कही। इमामों ने अपने संबोधन में लोगों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.