बांका, मार्च 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमा के अवसर पर शहर सहित पूरे जिले में अकीदत और श्रद्धा के साथ आखिरी नमाज़ अदा की गई। मस्जिदों में सुबह से ही नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की दुआएं मांगीं। अलविदा जुमा के मौके पर खासतौर पर सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। गौरतलब है कि, इस वर्ष पूरे 30 रोज़े पूरे होने के बाद ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा।इधर रोज़ेदारों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं। कपड़े, सेवइयां और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। साथ ही शहर के शिवाजी चौक स्थित जामा मस...