उरई, मार्च 13 -- कोंच। माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे पर नगर की जामा मस्जिद एवं अन्य मस्जिदों पर शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। विभिन्न इलाके में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत के लिए एकत्रित हुए। इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के खास इंतजाम किए हुए थे। बड़ी अथाई जामा मस्जिद पर मौलाना सगीर ने, कुरैशियान मस्जिद में कारी असलम रजा ने, आस्ताना कलंदरी मस्जिद में हाफिज अता उल्ला खान ने और मस्जिद खुर्रम शाह दरगाह में हाफिज वाहिद ने नमाज अदा कराई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम ज्योति सिंह सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह पुलिस बल को लेकर गश्त करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.