औरैया, मार्च 20 -- बेला, संवाददाता। थाना बेला क्षेत्र में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज 9 स्थानों पर शांतिपूर्ण और सकुशल हुई। नमाज के दौरान मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी नमाज स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता और क्षेत्रवासियों के सहयोग से नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने सहयोग के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.