पूर्णिया, मार्च 14 -- बायसी, एक संवाददाता। माह-ए-रमजान का अलविदा (चौथा) जुमा (शुक्रवार) की नमाज अनुमंडल भर के सभी जामा मस्जिदों में अकीदत व एहतराम से अदा किया। नमाज अदा करने के बाद मस्जिदों में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर देश, दुनिया एवं मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, खुशहाली तथा आपसी सौहार्द बनाये रखने की दुआ मांगी। दुआ में नमाजियों ने मगफिरत के लिए अपने गुनाहों की मांफी मांगी और अपने गुनाहों से तौबा किया। माह-ए-रमजान में रखे गए सभी रोजा एवं इबादत को कबूल करने एवं मगफिरत के लिए दुआ मांगी। पाक व मुकद्दस माह-ए-रमजान के चौथे जुमा व अलविदा जुमा की नमाज बायसी अनुमंडल के तंजीमुल मुस्लमीन बायसी, सीसीआई मदरसा, बायसी बाजार मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी जामा मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़...