सहारनपुर, मार्च 21 -- सहारनपुर। रमज़ान के आखिरी जुमे अलविदा जुमा की नमाज़ शहर में अमन के माहौल में अदा की गई। रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। जामा मस्जिद पर पहुंचकर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार को बारिश के बीच शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज़ अदा की। जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद में कारी अरशद गोरा ने नमाज़ अदा कराई। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, दुआ मांगने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। फितरा अदा करने पर भी जोर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और एसपी सिटी व्योम बिंदल ने गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईद की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.