औरैया, मार्च 13 -- फफूंद, संवाददाता। पवित्र रमजान माह के अलविदा जुमा के अवसर पर शुक्रवार को नगर की मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने अकीदत और अमन के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। नगर की आस्ताना आलिया स्थित जामा मस्जिद, दरगाह पीर बुखारी शाह मस्जिद और मोहल्ला तरीन स्थित मदीना मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए। जामा मस्जिद में कारी अय्यूब चिश्ती, दरगाह पीर बुखारी शाह मस्जिद में सैयद गुलाम अब्दुस्समद मियां चिश्ती तथा मदीना मस्जिद में हाफिज अदील ने नमाज अदा कराई।नमाज से पहले उलेमाओं ने रमजान की फजीलत, जकात और सदक-ए-फितर के बारे में जानकारी दी। जामा मस्जिद आस्ताना आलिया में मौलाना सैयद मजहर मियां चिश्ती ने बताया कि जकात अदा करने से माल पाक होता है और अल्लाह की राह में खर्च करने से बरकत आती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.