गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- - मुख्य बाजारों में कपड़ों और श्रृंगार की दुकानों पर भीड़ रहीगाजियाबाद, संवाददाता। शहर की मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। लोगों ने नमाज पढ़कर अमन, चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी। एक दूसरे को गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस दौरान मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ रही। शाम को ईद का चांद दिखने के बाद चारों तरफ रौनक और बढ़ गई।चांद दिखने के बाद लोगों ने मुबारकबाद देकर खुशियां मनाई। सोशल मीडिया पर भी मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। इस बार रमदान में पूरे 30 रोजे रखे गए। शनिवार को धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। ईद की खरीदारी के लिए बाजार गुलजार रहे। शहर के सभी बाजारों में सुबह से शाम तक खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। चांद रात के बाद लोग ईद की तैयारी में जुटे रहे। शनिवार को सुबह से ही ईद की नमाज अदा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.