अलविदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
विकासनगर, मार्च 13 -- पवित्र रमजान माह में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अकीदतमंदों ने अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी रही। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों में खुशी का माहौल रहा। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शहर की मस्जिदों व आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई थी। दोपहर में मुख्य नमाज शहर की जामा मस्जिद में हुई। अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा कर रोजेदारों ने एक-दूसरे को बधाई दी। मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.