बलिया, मार्च 21 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक माह के 30वें दिन शुक्रवार यानी आखिरी जुमा को अलविदा जुमा की नमाज शहर समेत जिले भर के मस्जिदों में बड़ी तादाद में मुस्लिम लोगों ने अदा की। इस दौरान मस्जिदों के पास सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रहे। मस्जिदों के इमाम ने नमाज अदा करने से पहले रमजान के मुकद्दस महीने की अंतिम जुमा और बरकत के बारे में जानकारी दी। बताया कि फितरा की रकम को ईद की नमाज से पहले गरीबों व यतीमों को बांट दें। अलविदा जुमा की पहली अजान की पुकार सुनकर मुस्लिम लोग मस्जिदों में पहुंचने लगे। मस्जिदों में दाखिल होने के बाद सुन्नतें पढ़ी। निर्धारित समय दूसरी अजान हुई। इसके बाद इमाम द्वारा खुतबा पढ़ी गई और दो रेकात अलविदा की नमाज अदा की गई।नमाज के बाद मुल्क की हिफाजत व अमन-चैन और गुनाहों की माफी के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.