वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अलविदा जुमा की नमाज 13 मार्च को होगी। शहर के आलिम-ए-दीन ने इसका ऐलान किया है। मस्जिदों में नमाज दो शिफ्ट में अदा की जाएगी। कई जगह छतों पर टेंट की व्यवस्था होगी। मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि रमजान के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को अलविदा की नमाज अदा की जाती है। चूंकि इस बार पांचवां जुमा (20 मार्च) 30वें रोजे पर पड़ रहा है। यदि 19 मार्च को 29वें रोजे पर चांद दिखा तो अगले दिन यानी 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में एहतियात के रूप में अलविदा की नमाज 13 मार्च को ही पढ़ना उचित होगा। वहीं काशी विद्यापीठ ईदगाह के इमाम-ए-इदैन मुफ्ती शमीम अहमद के अनुसार भी 13 को ही अलविदा जुमा मानकर नमाज अदा की जाएगी। पुलकोहना ईदगाह के इमाम मौ.शकील अहमद भी इसी से इत्तेफाक रखते हैं।...तब दो अलविदा हो सकती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.