बोकारो, मार्च 21 -- शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे के दिन शहर की मस्जिदों में काफी संख्या में रोजेदार जुटे। विभिन्न मस्जिदो में लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ कर दूसरी बार अलविदा जुमा कहा। गर्मी को देखते हुए नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में खास व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा नमाजियों को वजु कराने के लिए मस्जिदों में नलों की विशेष व्यवस्था की गई। सिवनडीह, उकरीद, डुमरो, आजाद नगर, भर्रा, गौसनगर, सुल्तान नगर, चास आदि स्थानो पर रोजेदारो की काफी भीड़ रही। इस बार अलविदा जुमे की नमाज के दौरान बच्चे व युवाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। सिवनडीह के रोजेदार साजीद ने कहा कि जैसे दीगर जुमे में होते हैं, वैसे ही ये भी जुमा है, मगर इबादत करने वाले जिन्होंने नमाज पढ़ा, रोजे रखे, उनके लिए इसकी खास अहमियत है। ये हमें इंसानियत, मुहब्बत व भाईचारगी की तालिम देने वाले माह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.