अमरोहा, मार्च 13 -- अमरोहा, संवाददाता। शुक्रवार यानी आज पढ़ी जाने वाली अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले की प्रमुख मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल का सख्त पहरा रहेगा। वहीं, नमाजियों की सुविधा के मद्देनजर कई स्थानों पर ट्रैफिक को डायवर्ट करने का योजना बनाई गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भीड़ देखते हुए मस्जिद से जोड़ने वाली सड़कों से वाहनों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ देंगे। जिले में सड़क पर कहीं भी नमाज अदा नहीं होगी, इसे लेकर अफसरों ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मुकद्दस रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है। शबे कद्र पर लोग इबादत में मशगूल हैं। मुस्लिम आबादी से जुड़े मोहल्ले रातभर रोशन हो रहे हैं। शुक्रवार यानी आज इस मुकद्दस महीने का चौथा जुमा है जो आखिरी जुमा भी हो सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.