गंगापार, मार्च 12 -- अलविदा जुमा को लेकर भारतगंज कस्बा और आसपास के इलाकों में उत्साह और चर्चा है। इस बार 23वें रोज़े के साथ पड़ रहे शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा होनी है। रमजान की 29वीं तारीख यानी गुरुवार की शाम को ईद-उल-फितर का चांद दिखाई देता है, तो अगले दिन शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। लेकिन यदि गुरुवार को चांद नजर नहीं आता है तो रमजान का महीना 30 रोजों का पूरा होगा। ऐसी स्थिति में शुक्रवार को ईद न होकर फिर से अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी। डा खलीलुददीन कहते हैं अगर ऐसा होता है तो वर्ष 1999 की तरह इस बार भी रमजान में पांच जुमे पड़ सकते हैं और दो अलविदा जुमा की स्थिति होगी। इसे लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। भारतगंज नगर की मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमा मानते हुए तैयारियां की जा रही हैं। मस्जिदों की साफ-सफाई कराई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.