अमरोहा, मार्च 21 -- मुकद्दस महीने के अलविदा जुमे को अमरोहा शहर की जामा मस्जिद समेत जिले की अन्य मस्जिदें खचाखच भरी रहीं। बारिश के बीच मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो नमाजियों ने भीगने की फिक्र किए बिना खुले आसमान के नीचे छतों पर सफें बिछाकर नमाज अदा की। वहीं, बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और कीचड़ पसरी होने की वजह से नमाजी परेशानियों से जूझते हुए मस्जिदों तक पहुंचे। अल्लाह की बारगाह में सजदा करने के बाद दुनिया में अमन, मुल्क और कौम की खुशहाली के साथ भाईचारे की हाथ उठाकर दुआ मांगी। वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। दोपहर करीब ढाई बजे जिले में सभी स्थानों से शांतिपूर्ण नमाज संपन्न होने पर जिम्मेदार अफसरों ने राहत की सांस ली।रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा जुमा कहा जाता है। इससे पहले 23वें रोजे को पड़े जुमे को भी आखिरी जुमा माना गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.