रामपुर, मार्च 13 -- अलविदा जुमा की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने 25 क्यूआरटी टीमों को गठन किया गया है। इसके साथ ही थाना पुलिस को भी लगाया गया है। नमाज के दौरान अधिकारी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे और सड़कों पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। उधर,जनपद में पांच स्थान संवदेनशील घोषित किए गए है। जामा मस्जिद की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात पुलिस ने बैरियर लगाए है। यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। अलविदा जुमा और ईद की नमाज को लेकर सभी जनपदों के डीएम और एसपी को अलविदा जुमा और ईद की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के आदेश दिए है। इसके चलते पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.