बुलंदशहर, मार्च 20 -- शुक्रवार को नगर में रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर मस्जिदों में सैकड़ों की संख्या में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ी। नमाज़ियों ने पूरी अकीदत और उत्साह के साथ अल्लाह की इबादत की। रोजेदारों ने देश में अमन चैन खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। अलविदा के जुमे के दिन सुबह से ही रोजेदार नमाज की तैयारी में जुटे रहे और तय समय पर मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। नगर की जामा मस्जिद, जन्नत मस्जिद, एक मीनार मस्जिद, मदीना मस्जिद, इब्राहिम मस्जिद, मक्का मस्जिद, पिलखान वाली मस्जिद, गढ़वाली मस्जिद, बंगले वाली मस्जिद, हमजा मस्जिद, बिलाल मस्जिद, ताज मस्जिद, मकबरा मस्जिद, उस्मान बिन अफान सहित सभी मस्जिदों में नमाज का वक्त होते ही नमाजियों का आना शुरू हो गया। निर्धारित समय पर मस्जिदों में भारी भी...