वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान शहर का भ्रमण किया। वह धर्मगुरुओं, नमाज अदा करने आए बच्चों से मिले। नमाजियों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से सतर्क रहने को कहा। सीपी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से संवाद कर सौहार्द, शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की। सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी का निर्देश दिया। नदेसर स्थित मस्जिद के पास उन्होंने नमाजियों और बच्चों से बातचीत की। इसी क्रम में दालमंडी क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। नमाजियों एवं स्थानीय नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। नमाज के दौरान दालमंडी में महिला कमांडो भी तैनात रहीं।सीपी ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.