संवाददाता, मार्च 13 -- ईरान और इजरायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में अलविदा की नमाज पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी, एडीजी को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि अलविदा की नमाज के दौरान पूरी तरह सतर्कता बरती जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नमाज के बाद अनाधिकृत रूप से एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाए। डीजीपी ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर नज़र रखने को कहा गया है। यूपी एसटीएफ के अलावा खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- अलविदा की नमाज को लेकर यूपी में अलर्ट, DGP ने पुलिस अफसरों को दिए ये निर्देशलखनऊ में रूट डायव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.