नई दिल्ली, मार्च 12 -- UP News: ईरान और इज़रायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में अलविदा की नमाज़ पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी व एडीजी को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि अलविदा की नमाज़ के दौरान पूरी तरह सतर्कता बरती जाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नमाज़ के बाद किसी को भी अनाधिकृत रूप से एक जगह एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। वहीं लखनऊ में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। दरअसल, डीजीपी राजीव ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर नज़र रखने को कहा गया है। इस संबंध में यूपी एसटीएफ के अलावा अन्य खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर निगाह बनाए रखने के निर्दे...