लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददातामाह-ए-रमजान के आखिरी जुमा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में दोपहर 12:30 से लेकर 2:30 बजे तक अदा की गई। मुल्क में अमन, शांति, मुहब्बत व भाईचारे की दुआ मांगी गई। रोजेदारों ने अलविदा के दिन नमाज पढ़ी। कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। दुरूद ओ सलाम का नजराना पेश किया। गुनाहों की माफी मांगी। अलविदा जुमा के मौके पर ईद जैसा माहौल नजर आया। घरों में महिलाओं ने नमाज, तिलावत-ए-कुरआन व तस्बीह कर अल्लाह से दुआ मांगी। आसिफी मस्जिद (बड़े इमामबाड़े) में अलविदा की नमाज ईरान युद्ध की वजह से काली पट्टी बांध कर अदा कर दी गई। इस दौरान नमाजी अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की फोटो भी लेकर आए थे।एक महीने तक रोजा रखने के बाद आखिर वह मौका आ गया है जिसका हर मुसलमान को बेसब्री से इंतजार रहता है। शुक्रवार की शाम रोजेदारों ने रमजान का 30वा...