लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- नगर पालिका परिषद के सभागार में गुरुवार को जुमा अलविदा की नमाज को लेकर व्यवस्था संबंधी बैठक की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने इस्लाम धर्मगुरुओं और समुदाय के लोगों के साथ चर्चा कर आवश्यक सुझाव लिए। बैठक में बताया गया कि रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र और नौवां महीना होता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत, आत्म-संयम और दान-पुण्य करते हैं। रमजान के अंतिम शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग ईदगाह और मस्जिदों में एकत्र होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नमाज के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए बैठक में सुझाव लिए गए। सुझावों को सुनने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि ईदगाह जाने वाले रास्तों पर साफ-सफाई, पेयजल और रेखांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.