अलविदा की नमाज आज,तैयारी पूरी
गोंडा, मार्च 12 -- गोण्डा, संवाददाता। रमजान मुबारक माह में पड़ने वाले आखिरी शुक्रवार (जुमा) पर अलविदा की नमाज अकीदत से अदा की जाएगी। नमाज को लेकर शहर की मुख्य मस्जिदों के साथ जिले की अन्य मस्जिदों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने मस्जिदों में गुरुवार को साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। उधर, अलविदा की नमाज के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। मौलाना मुकीम मुशाहिदी ने कहा कि शुक्रवार को जिले में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। अगर 19 मार्च को ईद का चांद नजर आ जाता है तो 20 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन उस दिन चांद नजर नहीं आया तो 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमा मानते हुए फिर अलविदा की नमाज होगी और ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी। उधर, नमाज की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.