मऊ, मार्च 14 -- मऊ,संवाददाता। रमजानुल मुबारक महीने के अंतिम जुमा यानी अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को शहर समेत जिले भर के मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगों ने अदा की। इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से मस्जिदों के पास पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। मस्जिदों में नमाजियों का हुजूम उमड़ा रहा और अकीदतमंदों ने मध्यपूर्व में चल रहे युद्ध को लेकर अमन-चैन की लिए दुआएं मांगीं। साथ ही मुल्क की तरक्की एवं खुशीहाली के लिए अल्लाह से दुआख्वानी किया। वहीं अलविदा जुमा के दिन घरों में इफ्तार के लिए विशेष पकवान भी बनाए गए और घरों में फातेहा भी दिलाई गई। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में रमजान माह के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमा की नमाज क्षेत्र स्थित दर्जनों मस्जिदों में पढ़ी गई। शहर क्षेत्र के शाही मस्जिद, खीरीबाग, रघुनाथपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.