अलविदा की नमाज़ में जुटे रोजेदार, पढ़ी नमाज और मांगी दुआएं
गंगापार, मार्च 13 -- रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद में जुटे और अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत कई मस्जिदों पर पुलिस भी तैनात रही। मऊआइमा कस्बा समेत आसपास की सैकड़ों मस्जिदों में अजान से पहले ही। नमाजियों का आना शुरू हो गया था। नमाज से पहले मस्जिदों के इमाम ने रमजान के महत्व, रोजे की बरकत और इंसानियत के संदेश पर तकरीर की। बड़ी मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी सुबह से ही लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और देश में शांति, सद्भाव और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.