लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ईरान और इज़रायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनज़र प्रदेश में अलविदा की नमाज़ पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी व एडीजी को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि अलविदा की नमाज़ के दौरान पूरी तरह सतर्कता बरती जाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नमाज़ के बाद किसी को भी अनाधिकृत रूप से एक जगह एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। डीजीपी ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर नज़र रखने को कहा गया है। इस संबंध में यूपी एसटीएफ के अलावा अन्य खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.