वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में शुक्रवार को अलविदा और शनिवार को ईद के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। दोनों दिन मस्जिदों के बाहर सुबह से ही फोर्स की तैनाती रहेगी। मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में गश्त का निर्देश दिया गया है।संवेदनशील क्षेत्रों जैसे ज्ञानवापी, दालमंडी, नई सड़क, मदनपुरा, लोहता, बजरडीहा, सरैया, आदमपुर, जैतपुरा, बड़ी बाजार, सदर बाजार, पक्की बाजार समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी होगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैरिकेडिंग की योजना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नमाज के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी को रोकने के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर है, ताकि भ्रामक या भड़काऊ...