गंगापार, मार्च 12 -- जुमा, अलविदा और ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए मऊआइमा थाना परिसर में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों के इमाम तथा टाउन एरिया के चेयरमैन समेत कई लोग मौजूद रहे। मऊआइमा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने इमाम ईदगाह मुफ्ती हबीबुर्रहमान, चेयरमैन शोएब अंसारी समेत सभी को शासन के आदेशों और निर्देशों से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि जुमा अलविदा और ईद का त्योहार आपसी सौहार्द और अमन-चैन के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...